कश्मीर में आतंकी हमला: सारंगढ़ के मजदूर की हत्या, गांव में पसरा मातम

Posted On:- 2026-08-01




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वनांचल स्थित ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र भैना करीब तीन से चार महीने पहले अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके माता-पिता और छोटा भाई भी रोजगार के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं।

भूपेंद्र का एक छोटा बच्चा गांव में अपनी दादी और बुआ के साथ रहता है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, मासूम बच्चे को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उसके पिता अब कभी घर नहीं लौटेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कश्मीर में ही किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण उनकी अंतिम विदाई पैतृक गांव में हो, इसके लिए शव को छत्तीसगढ़ लाने की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और पार्थिव शरीर को गृहग्राम लाने की व्यवस्था करने की मांग की है।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...