सेवानिवृत्त 25 शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

Posted On:- 2026-08-02




कलेक्टर आकाश छिकारा ने सौंपा पेंशन भुगतान आदेश

जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का एक विशेष सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया, जहाँ विभिन्न शासकीय विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल व श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पेंशन भुगतान आदेश और सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी दस्तावेज सौंपे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  अनिल कुमार पाठक सहित सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन तथा कोषालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि वर्षों की लंबी शासकीय सेवा के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने रेखांकित किया कि विभिन्न विभागों में इन कर्मचारियों द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों से ही जिले का विकास संभव हो पाया है। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा के दौरान शासकीय व्यस्तताओं के कारण कई बार परिवार और निजी कार्य रह जाते हैं। अब वह समय है जब सभी को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए तथा अपने अधूरे कार्य पूरे करने चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि कर्मचारी केवल सेवानिवृत्त हुए हैं, थके नहीं हैं, इसलिए समाज और प्रशासन को अभी भी उनके लंबे अनुभव की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कनिष्ठ सहयोगियों का मार्गदर्शन करने और एक सजग नागरिक के रूप में समाज के उत्थान में योगदान देने की अपील की। समारोह के अंत में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  अनिल कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया, जहाँ परिजनों ने इस आत्मीय सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...


thumb

नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...


thumb

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की ...

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...


thumb

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...