जगदलपुर, (वीएनएस)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों की ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम और औषधि भंडार का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र तथा परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. बसाक ने स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक और जीवनरक्षक दवाइयों की सतत उपलब्धता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दवाइयों की किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए सीजीएमएससी के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन इंडेंट भेजा जाए। मानसून के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अमले को पूरी तरह चैकस रहने की हिदायत दी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने नानगुर सीएचसी के आईपीडी वार्ड में भर्ती मलेरिया रोगियों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों को उनका नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नानगुर में एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी छात्राओं से सीधे बातचीत कर उन्होंने इस टीके के महत्व और उससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान बीएमओ डॉ. आरएस भंवर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक महेश मिश्रा और सेक्टर सुपरवाइजर नरेश मरकाम सहित स्थानीय स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...
कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...