अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-08-03




सुकमा (वीएनएस)।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर  शबाब खान की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में शासकीय कार्यों की गुणवत्ता और गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य निचले स्तर तक कार्यालयीन प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों का निपटारा बिना किसी विलंब के समय सीमा में किया जा सके।

   इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आपदा राहत से जुड़े “आरबीसी 6-4' (RBC 6-4) के मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। अपर कलेक्टर ने इन प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, जिला, अनुभाग और तहसील स्तर के कर्मचारियों को सभी महत्वपूर्ण पंजियों (रजिस्टरों) के त्रुटिहीन संधारण और संचिकाओं के सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासनिक कार्यकुशलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले इस प्रशिक्षण में राजस्व विभाग की सभी प्रमुख शाखाओं को शामिल किया गया। रीडर, अधीक्षक, स्थापना, वित्त, सांख्यिकी, राजस्व, प्रोटोकॉल, शिकायत, वरिष्ठ लिपिक और नजारत जैसी विभिन्न शाखाओं के अनुभवी लिपिकों के माध्यम से गहन तकनीकी बारीकियों की जानकारी साझा की गई। कुशल कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय के लिए आयोजित प्रशासन का यह कदम न केवल कर्मचारियों की क्षमता का विकास करेगा, बल्कि सुकमा जिले में सुशासन और बेहतर जनसेवा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।



Related News
thumb

जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में हुआ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स...


thumb

जयनगर सेजेस विद्यालय में गूंजी ‘बैगलेस डे‘ पर महापुरुषों की गाथा

पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जयनगर में ‘बैगलेस डे‘ के अवसर पर ‘महापुरुषों की जयंती स्मरण एवं प्रेरणा का...


thumb

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में ज...

भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ ...


thumb

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन सक्रिय

जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचा...


thumb

सुकमा में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने मैराथन बैठक

जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के ...