जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में हुआ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन

Posted On:- 2026-08-03




सूरजपुर(वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

                     स्वच्छता श्रमदान में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छताग्राही दीदियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कैडर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

                 इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।



Related News
thumb

जयनगर सेजेस विद्यालय में गूंजी ‘बैगलेस डे‘ पर महापुरुषों की गाथा

पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जयनगर में ‘बैगलेस डे‘ के अवसर पर ‘महापुरुषों की जयंती स्मरण एवं प्रेरणा का...


thumb

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में ज...

भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ ...


thumb

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन सक्रिय

जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचा...


thumb

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्...


thumb

सुकमा में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने मैराथन बैठक

जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के ...