सुकमा (वीएनएस)।जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोंटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम अहीर ने शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोंटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अभिलेखों के संधारण तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री अहीर ने विद्यालय के पंजीयन एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों से शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार लाने, नियमित मूल्यांकन करने और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
जनपद सीईओ गौतम अहीर ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई सहित छात्रावास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओंकृबिजली, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाईकृकी जानकारी ली। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स...
पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जयनगर में ‘बैगलेस डे‘ के अवसर पर ‘महापुरुषों की जयंती स्मरण एवं प्रेरणा का...
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ ...
जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्...
जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के ...