जगदलपुर (वीएनएस)। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टर्स को जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिलों में ग्रासरूट टैलेंट आइडेंटिफिकेशन अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला स्तर पर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर होनहार खिलाड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खेल के क्षेत्र में छुपी संभावनाओं को समय रहते सही मंच मिल सके।
इस विशेष रणनीति के तहत अब केवल खेल विभाग ही नहीं, बल्कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, और आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विकासखंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी संभावित एथलीटों की पहचान की जाएगी। मैदानी स्तर पर सही प्रतिभाओं का चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य विभागों द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में जिला खेल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
इसके साथ ही पारदर्शी और निरंतर मॉनिटरिंग के लिए खेल अधिकारी प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले खेल आयोजनों और उनसे चिन्हित किए गए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की विस्तृत रिपोर्ट खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय को प्रेषित करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को न केवल चिन्हित किया जाएगा, बल्कि उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल अकादमियों और विभागीय आर्थिक प्रोत्साहन योजनाओं से जोड़कर उनके प्रदर्शन को निधारा जाएगा। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यही है कि संसाधनों या मार्गदर्शन के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों का कोई भी उदीयमान खिलाड़ी पीछे न छूटे और सही समय पर मिलने वाले प्रशिक्षण से राज्य के खिलाड़ी भविष्य में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...
कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...