जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनीं

Posted On:- 2026-08-04




जनदर्शन में प्राप्त हुए 62 आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण

बेमेतरा (वीएनएस)।- जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।



Related News
thumb

अरुण साव कल लेंगे विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ...


thumb

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 10 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 63 ...


thumb

आईटीआई में पांचवें मेरिट सूची के चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 8 अगस्...

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर...


thumb

जब्त मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त को

जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त 2026 को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन...


thumb

आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 10 अगस्त को

आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्र...


thumb

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश : क्रीड़ा परिसर लालपुर में लायंस क्ल...

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...