आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दर्ज होगी दवाओं की गुणवत्ता, दुष्प्रभाव और भ्रामक विज्ञापनों की जानकारी

Posted On:- 2026-08-04




रायपुर (वीएनएस)। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल आयुष औषधियों के उपयोग से होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की निगरानी, औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के संज्ञान तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापनों की रिपोर्टिंग के लिए एक पारदर्शी एवं सुलभ डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है।

पोर्टल के माध्यम से आयुष चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं आम नागरिक आयुष औषधियों के सेवन के पश्चात होने वाली किसी भी प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया, औषधियों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक विज्ञापन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित प्राधिकारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।

छत्तीसगढ़ शासन के आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की गई है कि आयुष औषधियों से संबंधित किसी भी प्रतिकूल प्रभाव, गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी आयुष सुरक्षा पोर्टल पर दर्ज कराएं। यह पहल आयुष औषधियों के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन शिकायत/फीडबैक दर्ज करने के लिए आयुष सुरक्षा पोर्टल https://suraksha.ayush.gov.in/ पर जाएं.



Related News
thumb

जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी होगी दूर, ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने...


thumb

अमानकीकृत एनालॉग पनीर तथा अन्य गैर-दुग्ध व दुग्ध-सदृश खाद्य उत्पादो...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोण्डागांव द्वारा जिले के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को सूचित किया गया है


thumb

सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध न...

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा...


thumb

महिला व बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जागरूकता एवं बाल संर...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन ...


thumb

जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा बैठक में ...

जिले के विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्र...


thumb

10 अगस्त से जिलेभर में चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, हर पात्र...

जिले में वर्षाकाल के दौरान डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, जनजागरूकता अभियान तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनड...