बेमेतरा (वीएनएस)।- स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में 3 एवं 4 अगस्त 2026 को ‘नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर’ कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यशाला के प्रथम दिवस 3 अगस्त को संस्था प्रमुख श्रीमती ज्योति भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, गुणवत्ता एवं कौशल विकास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सीटीएस (CTS) नियमावली, राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS), प्रैक्टिकल एवं सीबीटी परीक्षा प्रणाली, तथा राज्य में संचालित पीपीपी (PPP) एवं आईएमसी (IMC) जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
द्वितीय दिवस 4 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमन कुमार अग्रवाल, अग्रसेन कांक्रीट प्रोडक्ट्स, बेमेतरा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद स्वरोजगार अपनाने और नई तकनीकों को अपने कौशल का हिस्सा बनाकर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के पूर्व प्रशिक्षणार्थी दीपक वारे (मैकेनिक डीजल, सत्र 2023-24) एवं निशांत बंसल (विद्युतकार, सत्र 2023-25) ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा करते हुए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुश्री ऋतु, प्रशिक्षण अधिकारी (विद्युतकार) द्वारा किया गया। कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त मार्गदर्शन को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 8 अगस्त शनिवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ...
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 10 अगस्त 2026 को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 7 लाख 63 ...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में पांचवीं मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चयनित अभ्यर...
जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त 2026 को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन...
आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नवीन भवन मे 10 अगस्त 2026 को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्र...
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...