कोरिया (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कोरिया एवं एमसीबी जिले में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया द्वारा 12 जून 2026 को कुल 140 रिक्त संविदा पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें कोरिया जिले के 27 तथा एमसीबी जिले के 113 पद शामिल थे।
निर्धारित प्रारूप में आवेदकों से आवेदन 3 जुलाई 2026 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया में पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद कोरिया एवं एमसीबी जिले के विभिन्न पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
’4067 आवेदन पात्र-अपात्र सूची में शामिल’ :
प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के अनुसार कोरिया जिले में 974 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 530 पात्र तथा 444 अपात्र पाए गए। वहीं एमसीबी जिले में 3093 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2074 पात्र और 1019 अपात्र पाए गए। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 4067 आवेदन पात्र-अपात्र सूची में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 42 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। इस प्रकार कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 4109 है।
’फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और सीएचओ पदों पर अधिक आवेदन’ :
जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। फार्मासिस्ट पद के लिए दोनों जिलों में कुल 227 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 167 पात्र और 60 अपात्र हैं। नर्सिंग ऑफिसर (पीएचसी) के लिए कुल 158 आवेदन में 102 पात्र तथा 56 अपात्र पाए गए।
इसी तरह कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद के लिए कुल 531 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 300 पात्र और 231 अपात्र हैं। जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए 438 आवेदन में 312 पात्र और 126 अपात्र पाए गए। नर्सिंग ऑफिसर के लिए 321 आवेदन में 229 पात्र और 92 अपात्र हैं।
17 अगस्त शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति :
कोरिया एवं एमसीबी जिले के रिक्त संविदा पदों के लिए जारी पात्र एवं अपात्र सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया के कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। इसके अलावा सूची जिला प्रशासन की https://korea.gov.in/en/notice_category/recruitment पर भी प्रकाशित की गई है।
जिन आवेदकों को पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी है, वे 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक अपना दावा-आपत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...