मोहला (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा सेतु योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। इस योजना के जरिए शासकीय सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंच रही हैं। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आय, जाति, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के चौकी निवासी यशवंत कुम्भकार ने सेवा सेतु केंद्र चौकी में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें अपनी आवश्यक शासकीय प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा मिली। यशवंत कुम्भकार ने बताया कि पहले छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए भी कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता था। लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो गईं और बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की सुविधा और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शासकीय सेवाओं को सहज और सुलभ बना दिया है। इससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ शासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...
एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्...
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...