10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाज़ॉल दवा

Posted On:- 2026-08-06




- बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 10 व 17 अगस्त को चलेगा विशेष अभियान

 मोहला (वीएनएस)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों तथा नर्सरी स्कूलों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाज़ॉल 400 मिलीग्राम की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।

          विभागीय अधिकारी ने बताया कि कृमिनाशक दवा के नियमित सेवन से बच्चों में कृमि संक्रमण की रोकथाम, पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिलती है। राज्य स्तर पर इस अभियान के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख 15 हजार 942 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  उन्होंने बताया कि  1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ, 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली पीसकर पानी के साथ तथा 5 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पूरी गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा वितरण की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में नोडल शिक्षकों को सौंपी गई है।

            कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्षित सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा 10 अगस्त एवं 17 अगस्त को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ इसका सफल संचालन सुनिश्चित करें।



Related News
thumb

बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...



thumb

राखी निर्माण से अनीता सिंह के हुनर को मिली नई पहचान

एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...


thumb

जिले में अब तक 913.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।


thumb

सोमनी में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 6 फीट के गणपति विराजेंगे

ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्...


thumb

आदिवासी अंचल की तीन बेटियों का एमबीबीएस में चयन होने से बढ़ा क्षेत्...

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...