बालोद, (वीएनएस)।कलेक्टर श्रीमती
दिव्या उमेश ने
15 अगस्त 2026 को जिला
मुख्यालय बालोद के स्व.
सरयु प्रसाद अग्रवाल
स्टेडियम में आयोजित
होने वाले स्वतंत्रता
दिवस के मुख्य
समारोह को सफलतापूर्वक
आयोजन के संबंध
में संयुक्त जिला
कार्यालय सभाकक्ष में जिला
स्तरीय अधिकारियों की बैठक
लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने
सभी अधिकारियों को
स्वतंत्रता दिवस समारोह
के भव्य, गरिमामय
एवं सफल आयोजन
हेतु सभी तैयारियां
सुनिश्चित करने के
निर्देश भी दिए
हैं। कलेक्टर श्रीमती
मिश्रा के निर्देशानुसार
जिले के सभी
कार्यालय प्रमुख अपने-अपने
कार्यालयों में सुबह
07.30 बजे ध्वजारोहण करेेंगे एवं
ध्वजारोहण के पश्चात्
सामूहिक रूप से
राष्ट्रगान गाया जाएगा।
संयुक्त जिला कार्यालय
मंे सुबह 08 बजे
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के
द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके पश्चात् संयुक्त
जिला कार्यालय के
सभी अधिकारी एवं
कर्मचारीगण स्व. सरयू
प्रसाद स्टेडियम बालोद में
मुख्य कार्यकम स्थल
में अपनी उपस्थिति
देंगेे। स्व. सरयू
प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में
आयोजित मुख्य समारोह में
मुख्य अतिथि द्वारा
सुबह 09 बजे ध्वजारोहरण
किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, शहीद परिवारों एवं आमंत्रित लोगों को निर्धारित स्थानों में बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार बालोद को दी गई है। इसी तरह परेड सलामी व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक बालोद को दी गई है। कार्यक्रम में ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र बालोद को दी गई है। संपूर्ण सरयू प्रसाद स्टेडियम की साफ-सफाई, टेंकर की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को दी गई है। समारोह स्थल पर आमंत्रित लोगों की बैठक, मंच निर्माण व्यवस्था, वीआईपी बैठक, वाटर प्रूफ शामियाना बैरिकेटिंग, परेड मैदान में अतिथि एवं गणमान्य नागरिक, प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार के लिए अलग-अलग सेक्टर निर्माण की व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को दी गई है। स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार को ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं पहुँचाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग को दी गई है। इसी तरह बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति की जिम्मेदारी वनमण्डलाधिकारी बालोद तथा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट हेतु फूलमाला एवं गुलदस्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, माईक, सांउड सिस्टम, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को दी गई है। इसी तरह आमंत्रण कार्ड छपाई की जिम्मेदारी सचिव कृषि उपज मण्डी बालोद एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। आमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी जिला सत्कार अधिकारी बालोद एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालोद को दी गई है। मीडिया, प्रेस को आमंत्रण कार्ड वितरण एवं समारोह में बिठाने की व्यवस्था, माननीय मुख्यमंत्री के संदेश को राज्य से प्राप्त कर मुख्य अतिथि को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सहायक संचालक जनसपंर्क विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में गुब्बारों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं 02 सफेद कबूतर की व्यवस्था की जिम्मेदारी उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को दी गई है। समस्त कार्यक्रम हेतु मंच संचालन, विडियोग्राफी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी को दी गई है। वीआईपी एवं विशिष्ट अतिथियों हेतु पेयजल जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला खाद्य अधिकारी तथा कार्यक्रम स्थल पर भृत्यों की पर्याप्त व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल में रंगोली बनाने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 13 अगस्त से सरयू प्रसाद स्टेडियम में परेड रिहर्सल की तैयारी हेतु चिकित्सा व्यवस्था, पानी टेंकर व साफ-सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल में फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी जिला सेनानी को दी गई है। समारोह स्थल में स्वागत द्वार की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह समारोह स्थल में मुख्य मंच पर फ्लैक्स (बैनर) एवं स्वागत गेट व अन्य स्थानों पर फ्लैक्स की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दी गई है। इसी तरह पुरस्कार हेतु मोमेंटो की व्यवस्था खनिज विभाग एवं कार्यक्रम के संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...
जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...
अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...