बालोद, (वीएनएस)।जिला परियोजना
लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में
प्रधानमंत्री कौशल विकास
योजना के अंतर्गत
विभिन्न संकायों में कार्यरत्
एवं अनुभवी हितग्राहियों
के लिए 08 दिवसीय
कौशल प्रशिक्षण आयोजित
किया जा रहा
है। जिला परियोजना
लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक
परियोजना अधिकारी ने बताया
कि इसके अंतर्गत
फोर व्हीलर सर्विस
तकनीशियन, सोलर पीवी
इंस्टालर (सूर्यमित्र), असिस्टेंट मेसन, जल
वितरण संचालक (वाटर
डिस्ट्रीब्यूटर ऑपरेटर) एवं जनरल
ड्यूटी असिस्टेंट संकाय में
प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन प्रक्रिया
होगी, जिसमें सफल
होने वाले हितग्राहियों
को प्रधानमंत्री कौशल
विकास योजना के
तहत प्रमाण-पत्र
प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक
एवं पात्र हितग्राही
अपनी समस्त शैक्षणिक
योग्यता, पहचान पत्र, बैंक
पासबुक, जाति एवं
निवास प्रमाण-पत्र
की छायाप्रति तथा
02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
के साथ जिला
परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के
कार्यालय में कार्यालयीन
समय में उपस्थित
होकर अपना आवेदन
जमा कर सकते
हैं।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...
जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...
अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...