बेमेतरा (वीएनएस)।- भारत
सरकार द्वारा राजपत्र
के माध्यम से
जारी गुणवत्ता नियंत्रण
आदेश (क्वालिटी कंट्रोल
आर्डर - QCO) के अनुपालन
में जिला बेमेतरा
के समस्त शासकीय
विभागों को सामग्री
क्रय में निर्धारित
गुणवत्ता मानकों का कड़ाई
से पालन करने
के निर्देश दिए
गए हैं। जारी
निर्देशों के अनुसार,
जिला बेमेतरा अंतर्गत
संचालित सभी विभाग
किसी भी प्रकार
की सामग्री, उपकरण
अथवा उत्पाद का
क्रय करते समय
भारतीय मानक ब्यूरो
(BIS) द्वारा प्रमाणित (BIS Certified) सामग्री का ही
क्रय सुनिश्चित करेंगे।
गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के
अंतर्गत अधिसूचित उत्पादों के
लिए निर्धारित भारतीय
मानकों का पालन
अनिवार्य होगा।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा क्रय से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की सामग्री की खरीद से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित उत्पाद पर भारतीय मानक ब्यूरो का वैध प्रमाणन (ISI/BIS Mark) उपलब्ध हो। गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग न केवल कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा, बल्कि सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग को भी बढ़ावा देगा।
सभी विभागों से अनुरोध किया गया है कि भारत सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का अक्षरशः पालन करते हुए केवल मानक एवं प्रमाणित सामग्री का ही क्रय करें तथा क्रय प्रक्रिया में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...
जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...
अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...