आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर ऑनलाइन आवेदन 19 तक

Posted On:- 2026-08-06




बेमेतरा (वीएनएस)- एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला द्वारा जारी सूचना के अनुसार संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं 05 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक नवीन -भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी -भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल में दी गई है। जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र सोंढ-04, ग्राम पंचायत सोंढ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए केवल संबंधित ग्राम की स्थानीय निवासी पात्र महिला अभ्यर्थियां ही आवेदन करने की पात्र होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।



Related News
thumb

सीएम हेल्पलाइन बनी आमजन के भरोसे का माध्यम, समस्याओं का हुआ त्वरित ...

राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...


thumb

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...


thumb

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम

राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...


thumb

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...


thumb

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्म...

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...


thumb

स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप से आसान हुआ जीवन

अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...