दुर्ग, (वीएनएस)। कलेक्टर अभिजीत
सिंह ने दुर्घटना
में मृतक के
परिजनों को 4-4 लाख रूपए
की आर्थिक सहायता
अनुदान राशि स्वीकृत
की है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार
ग्राम मेड़ेसरा तहसील
अहिवारा जिला दुर्ग
के निवासी मृतक
स्व. हर्ष यादव
की 04 जून 2025 को
ग्राम मेड़ेसरा अपने
घर में जहरीले
सर्प के काटने
से मृत्यु हुई
थी। रामपुर (चोरहा)
कुम्हारी तहसील भिलाई-03 जिला
दुर्ग के निवासी
मृतक स्व. राकेश
बंजारे की 27 जुलाई 2025 को
सुरजीडीह चोरहा नाला में
बाढ़ आने पर
फंसे मजदूरों को
निकालते समय पानी
के तेज बहाव
में बहकर डूब
जाने से मृत्यु
हुई थी। ग्राम
गोता तहसील धमधा
जिला दुर्ग की
निवासी मृतिका स्व. भाग
बाई की 17 दिसंबर
2025 को आग से
जलने के कारण
इलाज के दौरान
18 दिसंबर 2025 को मृत्यु
हुई थी। इसी
तरह वार्ड क्रमांक-03
पाटन तहसील पाटन
जिला दुर्ग के
निवासी मृतक स्व.
नागेश्वर भाले की
16 मार्च 2025 को ग्राम
ठकुराइनटोला के पास
खारून नदी में
नहाते समय पानी
में डूबने से
मृत्यु हुई थी।
ग्राम बोरई तहसील
व जिला दुर्ग
के निवासी मृतक
स्व. भागवत यादव
उम्र 44 वर्ष की
10 जून 2025 को ग्राम
आमगांव तहसील छुरिया जिला
राजनांदगांव में आकाशीय
बिजली गिरने से
एवं सुभाष नगर
दुर्ग तहसील व
जिला दुर्ग के
निवासी मृतक स्व.
नंद किशोर धुर्वे
की 13 अप्रैल 2025 को
सेलूद बड़ा नहर
पुल के पास
नहर में डूबने
से मृत्यु हुई
थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के परिजनों को स्व. हर्ष यादव के पिता मनोज यादव, स्व. राकेश बंजारे की पत्नी श्रीमती मालती बाई, स्व. भाग बाई के पुत्र नरेन्द्र कुमार, स्व. नागेश्वर भाले की माता श्रीमती ईश्वरी भाले, स्व. भागवत यादव की पत्नी श्रीमती रेखाबाई यादव एवं स्व. नंद किशोर धुर्वे के पिता उदयराम धुर्वे को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शासन की मंशा क...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल...
राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। श...
जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ...
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय अंतर्गत भिलाई स्थित प्रथम बट...
अक्सर घरों में महीने के अंत में आने वाले बिजली बिल को लेकर चिंता बनी रहती है। कितनी बिजली खर्च हुई, बिल कितना आएगा और भुगतान कैसे होगाकृये सवाल हर...