आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भूपेंद्र की पत्नी की गुहार, नौकरी और बेटे के भविष्य की मांग

Posted On:- 2026-08-07




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूर भूपेंद्र भैना के परिवार ने राज्य सरकार से आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की मांग की है। मृतक भूपेंद्र की पत्नी कचरा बाई भैना ने अपने तीन वर्षीय बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी सहायता और स्वयं के लिए सरकारी नौकरी देने की अपील की है।

भूपेंद्र भैना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव के निवासी थे। हाल ही में कुलगाम में आतंकियों ने पहचान पूछने के बाद टारगेट किलिंग के तहत उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में शक्ति जिले के बुदेला निवासी मजदूर दीपक रात्रे की भी मौत हुई थी।

पत्नी ने सुनाई हमले की दर्दनाक कहानी
मृतक भूपेंद्र भैना की पत्नी कचरा बाई ने बताया कि घटना के दिन एक आतंकी हथियार लेकर उनके ठिकाने पर पहुंचा। उसने पहले वहां रह रहे मजदूरों की संख्या पूछी और फिर भूपेंद्र भैना तथा दीपक रात्रे को बाहर बुलाया। दोनों से नाम, पता और किस राज्य के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी लेने के बाद आतंकी ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

हमले में दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र भैना को ईंट-भट्ठा मालिक और अन्य मजदूरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सरकार से मदद की अपील
पति की मौत के बाद कचरा बाई ने कहा कि अब उनके सामने परिवार और छोटे बेटे का भविष्य सबसे बड़ी चिंता है। उन्होंने राज्य सरकार से अपने बच्चे की पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही स्वयं को सरकारी नौकरी देने की मांग की है, ताकि परिवार का जीवन सम्मानपूर्वक चल सके।

परिवार को उम्मीद है कि राज्य सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए उचित सहायता उपलब्ध कराएगी।



Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...