मोहला (वीएनएस)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्तशासी संस्था डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा संचालित डॉ. अंबेडकर मेडिकल सहायता योजना (संशोधित-2026) के माध्यम से अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा आर्थिक अभाव के कारण उपचार में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।
संशोधित प्रावधानों के अनुसार, जिन पात्र हितग्राहियों की वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख रुपए से कम है, वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत हृदय शल्य चिकित्सा, किडनी सर्जरी एवं डायलिसिस, कैंसर उपचार (सर्जरी, कीमोथेरेपी एवं रेडियोथेरेपी), मस्तिष्क शल्य चिकित्सा, स्पाइनल सर्जरी, किडनी एवं अन्य अंग प्रत्यारोपण सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बीमारी की प्रकृति के अनुसार सहायता राशि की अधिकतम सीमा 1.50 लाख रुपए से 3.50 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त करने में सुविधा होगी।
योजना में वर्ष 2026 के संशोधन के तहत पात्र बीमारियों की सूची का विस्तार किया गया है तथा अधिक अस्पतालों को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है। इससे देशभर के अधिकाधिक पात्र मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी है, जो गंभीर बीमारी के उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र अथवा सादे कागज पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रपत्र की अधिकाधिक जानकारी डीएएफ वेबसाइट- dosje.gov.in में उपलब्ध हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...
एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्...
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...