कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम तोड़ासी से गददाड़, ग्राम बिंझे से चिखलाडीह तथा ग्राम कलेपाल से पराली तक निर्माणाधीन सड़क मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के इन दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर, सब इंजीनियर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...
जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...
वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ...
जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...