कलेक्टर ने धनोरा में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-07




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों से बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा टीकाकरण के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यालय की बालिकाओं से संवाद करते हुए एचपीवी टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं इसकी रोकथाम के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति से दूर रहने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश : क्रीड़ा परिसर लालपुर में लायंस क्ल...

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...


thumb

मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर...

जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...


thumb

वन विभाग की कार्रवाई : करील तोड़ने के मामले में आरोपी के विरुद्ध प्र...

वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ...


thumb

कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का दौरा कर सड़क निर्माण का...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्मा...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस,...

जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...