वन विभाग की कार्रवाई : करील तोड़ने के मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

Posted On:- 2026-08-07




महासमुंद (वीएनएस)। वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

गश्त के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लिमदरहा निवासी विरंची ताण्डी को आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में अवैध रूप से करील संग्रहित करते हुए पकड़ा तथा आरोपी के कब्जे से करील की 21 नग तथा एक चाकू जप्त किया गया। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वन क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की वन उपज का अवैध संग्रहण अथवा वन संपदा को क्षति पहुँचाना दंडनीय अपराध है। वन एवं वन्य संसाधनों के संरक्षण में सभी नागरिक सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन विभाग को दें।




Related News
thumb

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश : क्रीड़ा परिसर लालपुर में लायंस क्ल...

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...


thumb

मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर...

जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...


thumb

कलेक्टर ने धनोरा में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ...


thumb

कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का दौरा कर सड़क निर्माण का...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्मा...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस,...

जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...