’निःशुल्क कोचिंग का कमाल: CGPSC SIप्रारंभिक परीक्षा में अरुणोदय के 19 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Posted On:- 2026-08-08




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित ष्अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूटष् से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रारंभिक परीक्षा में 19  छात्रों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित यह इंस्टीट्यूट जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले प्रतिभाओं को नया आयाम देने में सार्थक सिद्ध हो रहा है। हाल ही में आयोग द्वारा जारी उप निरीक्षक के प्रारंभिक परिणाम में अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट सूरजपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है।

कलेक्टर जमील ने मुख्य परीक्षा के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। आपकी मेहनत और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। आपकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनें। धैर्य, निरंतरता एवं ईमानदारी से परिश्रम करने की सलाह भी दी।

कलेक्टर रेना जमील के निर्देश, जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) फंड के वित्तीय सहयोग एवं आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में यह संस्था संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले के सुदूर एवं प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ़्त व गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।

ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के उच्चस्तरीय मार्गदर्शन देने वाला यह संस्थान लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट से अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थी शासकीय सेवाओं में चयन प्राप्त कर चुके हैं, जबकि विभिन्न अर्हताकारी (फनंसपलिपदह) परीक्षाओं में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है।

ताज़ा नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और अनुशासित अध्ययन का संगम हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। संस्था के शिक्षकों ने जानकारी दी कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल सभी 19 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की विशेष गहन तैयारी एवं टेस्ट सीरीज तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जा रही है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास विभाग) घनश्याम सिंह, संस्था के प्राचार्य सोमनाथ साहू एवं शिक्षक रोहित तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्य परीक्षा और अंतिम चयन प्रक्रिया में भी जिले के ये होनहार छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सूरजपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।




Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...