लाइफ लाइन एक्सप्रेस : 16 अगस्त से विश्रामपुर में 21 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Posted On:- 2026-08-08




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी वर्ग की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर लगने वाले निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार तथा क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।

रेल के डिब्बों में संचालित होने वाले इस चलित अस्पताल के माध्यम से मरीजों को उन्हीं के जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ, जाँच एवं शल्यक्रिया की सुविधा पूर्णतरू निरूशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सूरजपुर जिले में यह शिविर 16 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक चलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार हेतु चिन्हांकन किया जाएगा।

अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने परियोजना की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराते हुए कहा कि इस शिविर का लाभ जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों तक पहुँचाना प्राथमिकता है। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए हर वर्ग की सहभागिता का आग्रह किया, ताकि उपचार की आवश्यकता वाला कोई भी जरूरतमंद इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों तक शिविर की जानकारी समय रहते पहुँचनी चाहिए, इसके लिए विभागीय अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संघों के स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है।

शिविर में विशेषज्ञता के अनुसार तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नेत्र रोग अंतर्गत मोतियाबिंद तथा दृष्टिदोष से संबंधित परीक्षण 16 से 21 अगस्त तक और शल्यक्रिया 17 से 22 अगस्त तक की जाएगी। कान से संबंधित उपचार में मध्य कर्ण शल्यक्रिया एवं ऑडियोमेट्री हेतु जाँच 22 से 27 अगस्त तथा ऑपरेशन 23 से 28 अगस्त तक होगा। कटे-फटे होंठ एवं जलने से हुए संकुचन से संबंधित प्लास्टिक सर्जरी तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार शल्यक्रिया के लिए परीक्षण 28 से 31 अगस्त और ऑपरेशन 29 अगस्त से 01 सितंबर तक निर्धारित है। इसी प्रकार दंत चिकित्सा की सुविधा 01 से 05 सितंबर तक तथा स्त्री रोग अंतर्गत स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण व जाँच 16 से 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

उपचार कराने आने वाले प्रत्येक मरीज को आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा तथा भर्ती मरीज के साथ केवल एक परिजन को रहने की अनुमति रहेगी। शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7039673973 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर मरीज एवं उनके परिजन आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी बंधुओं ने आयोजन की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ऐसे मरीज को, जिसे उपचार की आवश्यकता है, शिविर स्थल तक पहुँचाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, मुकेश गर्ग, प्रमोद तयाल, बाबूलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ओंकार पांडेय, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...