सीईओ ने भैयाथान क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-08-08




सूरजपुर (वीएनएस)। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत ग्राम बतरा स्थित सीएससी सेंटर से हुई, जहाँ उपलब्ध सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके पश्चात प्राथमिक शाला पसलिहा पारा में प्रगतिरत स्कूल भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्राम लक्ष्मीपुर में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

हाई स्कूल लक्ष्मीपुर के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था देखी और बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत बतरा में प्रस्तावित महतारी सदन के निर्माण हेतु चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण उपसरपंच एवं महिला समूह की सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर स्थल की उपयुक्तता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरईएस, एसडीएम भैयाथान, एसडीओ आरईएस, तहसीलदार भटगांव सहित तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं पटवारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...