खमरिया में बिना औषधि अनुज्ञप्ति के 36 प्रकार की दवाइयां जब्त

Posted On:- 2026-08-08




बिलासपुर (वीएनएस)। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध औषधि कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  तखतपुर विकासखंड के ग्राम खमरिया में बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के औषधियों के भंडारण के मामले में कार्रवाई की गई।

औषधि प्रशासन विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर सोमू मेडिकल स्टोर्स, खमरिया के पीछे स्थित क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान बीरेन्द्र मलिक द्वारा बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के 36 प्रकार की औषधियों का भंडारण किया जाना पाया गया। यह औषधि अधिनियम, 1940 के प्रावधानों का उल्लंघन है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर औषधियों की जांच की और बिना अनुज्ञप्ति के रखी गई औषधियों को विधिवत जब्त किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत औषधियों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रकरण में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉक्टर शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन एवं सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देव सिंह के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक सुनील पंडा द्वारा की गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के औषधियों का क्रय-विक्रय अथवा भंडारण नियमों का उल्लंघन है। ऐसी गतिविधियों पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जिले के औषधि व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुज्ञप्तिधारी औषधि विक्रेताओं से ही दवाइयां खरीदें। बिना अनुज्ञप्ति औषधियों के भंडारण अथवा विक्रय से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।




Related News
thumb

अग्निशमन व आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथ...


thumb

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्ष...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन म...


thumb

ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान व उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक...

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकत...


thumb

रानीसागर तालाब में 20 अगस्त को होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 20 अगस्त 2026 को राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में काल्प...


thumb

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में त...


thumb

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 व 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह 11 बजे स्प...