मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने यूपी के 2 लड़कों को क्यों कहा 'अंकल'

Posted On:- 2026-08-10




लखनऊ(वीएनएस)।बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद चुनावी मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी नीत बीजेपी सरकार को तो निशाने पर लिया ही, इसके साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी चुटकी ले ली। हाथरस के सादाबाद में आकाश आनंद अपने पुराने आक्रमक चुनावी तेवर में नजर आए और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल से उनकी सरकार है, लेकिन केवल विज्ञापन के सहारे अपनी कमियों को बीजेपी ने छुपाया है। जनता की टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने केवल अपना प्रचार किया है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब छह महीने के करीब का वक्त शेष है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चली है और चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद चुनावी मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी नीत बीजेपी सरकार को तो निशाने पर लिया ही, इसके साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी चुटकी ले ली। हाथरस के सादाबाद में आकाश आनंद अपने पुराने आक्रमक चुनावी तेवर में नजर आए और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल से उनकी सरकार है, लेकिन केवल विज्ञापन के सहारे अपनी कमियों को बीजेपी ने छुपाया है। जनता की टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने केवल अपना प्रचार किया है।
इसके साथ ही आकाश आनंद ने कहा कि मैं यहां पर बीजेपी की कमियां गिनाने नहीं आया हूं।  मैं अपने लोगों की समस्याएं रखने आया हूं।  भाजपा ने पिछले 10 सालों में न बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न शिक्षा दे पाई। अब हमें इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार विफल रही है। कोई काम नहीं हुआ। 25 हजार से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए, जिनमें हमारे समाज के लोग पढ़ते हैं। मायावती जी ने काफी मेहनत की है, अपने समाज की आवाज उठाने के लिए। अपना वोट जरूर डालें, हाथी का बटन दबाएं। अगर किसी परिवार की बेटी या बहन गायब होती है, तो उस परिवार का दर्द कौन समझेगा? अगर मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी पुलिस के चक्कर लगाने पड़ें, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे? किसी की बहन है, किसी की बेटी है, उसे न्याय मिलना चाहिए। आज सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह एनकाउंटर की सरकार है या कानून के राज की सरकार? क्या यहां पुलिस का राज है, या गुंडों का राज?
आकाश आनंद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'राहुल अंकल' भले ही बाबा साहब का नाम जपते हों, लेकिन उनकी सरकारों का हाल भी भाजपा जैसा ही है। इसके बाद अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे बेहद सम्मान के साथ उन्हें 'अंकल' कह रहे हैं। आकाश ने तर्क दिया कि अगर 30 साल का कोई युवा 50 साल के अखिलेश जी को 'अंकल' नहीं कहेगा, तो आखिर क्या कहेगा!




Related News
thumb

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने पीएम मोदी और अमित ...

संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने का सरकार का प्रयास विफल रहा, क्योंकि विपक्ष अयोध्या राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री व ...


thumb

डरना नहीं है, भागना नहीं है! अमित शाह छात्र प्रदर्शन पर संसद में दे...

केंद्र सरकार ने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने का प्रस्ताव दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि गृह म...


thumb

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेम...

JPSC-JSSC छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी...


thumb

जंतर-मंतर पर स्टूडेंटस के लिए आवाज, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीच...

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार है और वह विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। जब किसी भाजपा शासित राज्य में छात्रो...


thumb

शरद पवार के बाद स्टालिन भी आएंगे पीएम मोदी के साथ! भारत का चुनावी ...

तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर DMK लगातार दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व की चिंता उठा रही है। पार्टी सांसद कनिमोझी ने हाल में साफ कहा कि DMK अपने पु...


thumb

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम', जानिए क्यों 80वां Indepe...

कार्यक्रम के नए क्रम के बारे में बताते हुए रक्षा सचिव आरके सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब हम इस क्रम का पालन कर रहे हैं। क्रम यह है कि वे (प्रधान...