दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं नई उच्च शिक्षा सचिव

Posted On:- 2026-08-11




नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। वरिष्ठ अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नई उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। मुखर्जी ने पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय के सचिव नियुक्त किए गए विनीत जोशी की जगह ली है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले पशुपालन और डेरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार को जोशी की जगह उच्च शिक्षा सचिव बनाने का फैसला किया गया था।

सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। नीट पेपर लीक विवाद की पृष्ठभूमि में मुखर्जी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निजी सचिव के तौर पर काम कर रहे चंद्रशेखर एस. को उनके कैडर राज्य केरल वापस भेज दिया गया। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर को पिछले साल सितंबर में उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया था।



Related News
thumb

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने पीएम मोदी और अमित ...

संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने का सरकार का प्रयास विफल रहा, क्योंकि विपक्ष अयोध्या राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री व ...


thumb

डरना नहीं है, भागना नहीं है! अमित शाह छात्र प्रदर्शन पर संसद में दे...

केंद्र सरकार ने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने का प्रस्ताव दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि गृह म...


thumb

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेम...

JPSC-JSSC छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी...


thumb

जंतर-मंतर पर स्टूडेंटस के लिए आवाज, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीच...

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार है और वह विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। जब किसी भाजपा शासित राज्य में छात्रो...


thumb

शरद पवार के बाद स्टालिन भी आएंगे पीएम मोदी के साथ! भारत का चुनावी ...

तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर DMK लगातार दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व की चिंता उठा रही है। पार्टी सांसद कनिमोझी ने हाल में साफ कहा कि DMK अपने पु...