बिलासपुर (वीएनएस)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं अन्य नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा शपथ के दौरान स्कूली बच्चों सहित सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा एक साथ तिरंगा शपथ लेने से पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। तिरंगा शपथ के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में हजारों स्कूली बच्चों और अन्य प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...
कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...
24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...