14 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे शहरवासी

Posted On:- 2026-08-13




बिलासपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ (तिरंगा यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सवेरे 7.30 बजे से शुरू होगा। वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा यात्रा को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है।

 कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दौड़ के पूर्व वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके बाद प्रतिभागी नेहरू चौक से सवेरे 7.30 बजे दौड़ शुरू करेंगे। यात्रा देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार और गोल बाजार मार्ग से होते हुए पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी तथा जिला मुख्यालय के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नागरिकों से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर में देशभक्ति से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कृषि, पशुधन चिकित्सा, मत्स्...


thumb

नियम विरूद्ध कीटनाशी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं पर कृषि विभाग ...

कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद...


thumb

मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से प्रिया पाण्डेय की रक्षाबंधन की ...

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही...


thumb

मिनीमात बांगो बांध के जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट

24 अगस्त को सुबह 8ः00 बजे से शाम 4ः30 के बीच बांगो बांध में पानी का आवक कम होने से जलस्तर में 5 सेमी. गिरावट पायी गयी। कार्यपालन अभियंता एस के भा...


thumb

जलकर बकाया पर सरचार्ज में 50 फीसदी की छूट

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की विकसित कॉलोनियों में आबंटित संपत्तियों के बकायादारों के लिए राहत की योजना लागू की गई है। इसके तहत्...