अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर दायित्वों का करें निर्वाहन : कलेक्टर प्रजापति

Posted On:- 2026-08-15




मोहला (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर प्रजापति ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।

कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी बेहतर कार्य कर रहें है, लेकिन हमें जिले को आगे बढ़ाने के लिए और बेहतर करना होगा। नए जिले होने के कारण विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं लेकिन कम संसाधन आपके कार्य क्षमता को बढ़ाएगा साथ ही हमें और बेहतर बनाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को ध्यान मेें रखकर कार्य करने एवं दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाहन करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिससे शासन की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन के साथ ही जन सामान्य को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। इस अवसर पर एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित ‘...



thumb

राखी निर्माण से अनीता सिंह के हुनर को मिली नई पहचान

एमसीबी जिले के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली अनीता सिंह बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रक...


thumb

जिले में अब तक 913.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 26 अगस्त तक 913.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।


thumb

सोमनी में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 6 फीट के गणपति विराजेंगे

ग्राम सोमनी में गणेशोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव के आयोजन के लिए ‘सोमनी का महाराजा सार्...


thumb

आदिवासी अंचल की तीन बेटियों का एमबीबीएस में चयन होने से बढ़ा क्षेत्...

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आदिवासी अंचल की तीन होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखन...