कोरिया (वीएनएस)। संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग द्वारा एमसीबी एवं कोरिया जिले के आहरण एवं संवितरण कार्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 19 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सभाकक्ष में किया जाएगा।
शिविर में संबंधित कार्यालयों के लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को अपने कार्यालय के लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों सहित पेंशन कक्ष प्रभारी अथवा संबंधित लिपिक को अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में उपस्थिति का समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाटगांव ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल ...
नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में शाल...
जिले के दूरस्थ, दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की पहल अब ग्रामीणों...
कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा या...
जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक शाला कुड़ेली म...
शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्...