सोनिया गांधी पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे बीजेपी नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत

Posted On:- 2026-08-16




मैसूर(वीएनएस)।कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम का अपमान करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन पर 15 अगस्त को राष्ट्रगीत को बीच में रुकवाने का आरोप है। भाजपा नेताओं ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के मंगलोर स्थित उर्वा पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी है। इसमें वंदे मातरम गीत का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
बीजेपी का आरोप, जानबूझकर रुकवाया गया वंदे मातरम
शिकायत दर्ज कराने वाले बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कहा कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद जब वंदे मातरम गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने बीच में रोक-टोक की। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया जी ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को गाना रोकने के लिए कथित तौर पर इशारा किया, जिसे पूरे देश ने देखा है। बीजेपी नेता ने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से वंदे मातरम का विरोध करने का रहा है और राष्ट्रगीत को इस तरह बीच में रुकवाना कानूनन एक अपराध है। इसे भी पढ़ें: इटली से आई हैं... BJP नेता सुमित्रो चटर्जी का Sonia Gandhi और Congress पर हमला
अमित शाह ने भी मांगा था जवाब, अब कोर्ट जाने की तैयारी
इससे पहले खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें इस हरकत के लिए पूरे देश और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, शिकायतकर्ता विकास पुत्तूर ने साफ कर दिया है कि अगर पुलिस और राज्य सरकार इस शिकायत पर कोई सख्त एक्शन या FIR दर्ज नहीं करती है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।



Related News
thumb

पीएम मोदी का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के साथ एक वीडियो साझा कर अपना लगाव व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लाल किले के लिए निकलन...


thumb

माफी का सवाल नहीं, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह के आरोपों पर कांग्र...

वंदे मातरम के अपमान के अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ...


thumb

राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने सोनिया गां...

ह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बीच में रुकवाकर अपमान करने का आरोप लगा...


thumb

पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर किरेन रिजिजू ने दी सफाई, वि...

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर विपक्षी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम का निशाना विपक्ष पर...


thumb

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव फंदे पर लटका मिला

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत के मामले में एक तथाकथित सुसाइड नोट सामने आया है।