नई दिल्ली(वीएनएस)।वंदे मातरम के अपमान के अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रगीत का पूरा सम्मान करती है और माफी का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने तंज कसा कि आजादी की लड़ाई में योगदान न देने वाले आज कांग्रेस को देशभक्ति सिखा रहे हैं।
कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं, देश की आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके मुख्यालय पर सालों तक तिरंगा नहीं फहराया गया, वे आज देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।
शाह ने कहा, सोनिया जी को रास नहीं आ रहा राष्ट्रगीत का सम्मान
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा था कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के इस अमर गान का सम्मान सोनिया गांधी को रास नहीं आ रहा है। शाह ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता यह सब देख रही है और इस तरह के आचरण को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रगीत को बीच में रुकवाना या उसका अनादर करना एक ऐसा पाप है जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
कांग्रेस का स्पष्टीकरण
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में, गृह मंत्री के दावों को खारिज करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वंदे मातरम से कोई समस्या नहीं हो सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के दो पैराग्राफ गाए जाने की परंपरा थी, लेकिन अब जब कानून बन गया है तो पार्टी पूरे राष्ट्रगीत का पूरी निष्ठा से सम्मान करती है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राज्यसभा में पूरा वंदे मातरम गाया गया, तब सोनिया गांधी समेत सभी कांग्रेस नेता इसमें सम्मानपूर्वक शामिल हुए थे। इसे भी पढ़ें: Mumbai के Navy Nagar में नौसेना कर्मी, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप
माफी मांगने के सवाल को बताया मजाक
अमित शाह द्वारा माफी मांगने की मांग पर अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें किसी से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता, यह बात पूरी तरह हास्यास्पद है। उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा कि सत्र खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति के साथ चाय पर मुलाकात के दौरान खुद सोनिया गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी कि उन्हें पूरा वंदे मातरम याद है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के संविधान और कानूनों का सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के साथ एक वीडियो साझा कर अपना लगाव व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लाल किले के लिए निकलन...
ह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बीच में रुकवाकर अपमान करने का आरोप लगा...
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर विपक्षी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम का निशाना विपक्ष पर...
कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम का अपमान करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन पर 15 अगस्त को राष्ट्रगीत को ब...
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत के मामले में एक तथाकथित सुसाइड नोट सामने आया है।