नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के साथ एक वीडियो साझा कर अपना लगाव व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लाल किले के लिए निकलने से पहले उनके दोस्त सुबह उनसे मिलने आए थे। गाय 'दीपज्योति' और शेर के शावकों के साथ पहले भी दिख चुका उनका यह संवेदनशील अंदाज पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जानवरों के प्रति प्रेम एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पशु-पक्षियों के प्रति गहरा लगाव नजर आ रहा है। मंच पर अक्सर सख्त और गंभीर दिखने वाले पीएम मोदी इस वीडियो में बेहद सहज, शांत और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस संवेदनशील और दयालु अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने शेयर किया अनुभव
इस रील को पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बेहद खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरा डेली रूटीन है। कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए वे मुझसे मिलने आए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था। हमेशा की तरह स्पेशल!" पीएम का यह भावुक संदेश लोगों के दिलों को छू रहा है।
गाय 'दीपज्योति' से लेकर शेर के शावकों तक, पहले भी दिखा है प्यार
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी का जानवरों के प्रति यह प्रेम देखने को मिला है। इससे पहले भी उनकी गाय 'दीपज्योति' के साथ दुलार करती हुई तस्वीरें, शेर के शावकों को बोतल से दूध पिलाते हुए दृश्य, और हाथियों व अन्य वन्यजीवों के साथ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। पीएम मोदी लगातार देश में पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी बात रखते रहे हैं।
वंदे मातरम के अपमान के अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ...
ह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को बीच में रुकवाकर अपमान करने का आरोप लगा...
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर विपक्षी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम का निशाना विपक्ष पर...
कर्नाटक में भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम का अपमान करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन पर 15 अगस्त को राष्ट्रगीत को ब...
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत के मामले में एक तथाकथित सुसाइड नोट सामने आया है।