रायपुर(वीएनएस)।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक और वित्तीय दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र, माना कैंप, रायपुर में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को शासकीय कार्यों के सुचारू एवं नियमानुसार संपादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक, छत्तीसगढ़ वित्त शासन, श्रीमती तृप्ति शर्मा ने प्रतिभागियों को वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए शासकीय कार्यों में वित्तीय प्रावधानों के उचित अनुपालन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
द्वितीय सत्र में कार्यालयीन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण हुआ। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव श्री बी. एस. राजपूत ने सर्विस बुक के संधारण, नस्तियों के निर्माण एवं रख-रखाव, शासकीय पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग तथा आवक-जावक प्रक्रिया सहित विभिन्न कार्यालयीन विषयों पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन, दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण तथा कार्यालयीन कार्यों में दक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।
राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अमले की प्रशासनिक क्षमता, वित्तीय समझ और कार्यालयीन दक्षता को सुदृढ़ करना है, ताकि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और हितग्राहियों को अधिक प्रभावी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
चालू मानसून सत्र में एक जून से 18 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 870.3 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 711.0 म...
छत्तीसगढ़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन अभियान बने खाबो-बने...
गरियाबंद अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें...
कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी अनुविभाग एवं तहसील स्त...
छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनु...