प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश,गरियाबंद-महासमुंद में मेहरबान

Posted On:- 2026-08-18





रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (739.2 मिमी) का 98.9 प्रतिशत है। वहीं, अकेले आज पूरे प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी भिन्नता देखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है।
​उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी वर्षा (सामान्य का 75.4%) हुई है, जहाँ आज 28.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सूरजपुर में अब तक 796.6 मिमी (105.1%) बारिश दर्ज हुई, जिसमें आज की 60.4 मिमी वर्षा शामिल है।     
बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5%) बारिश हुई और आज यहाँ 27.1 मिमी जल बरसा। जशपुर जिले में अब तक 618.1 मिमी (85.7%) वर्षा हुई है, जहाँ आज 35.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोरिया जिले में अब तक 636.0 मिमी (94.7%) बारिश के साथ आज 10.3 मिमी तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में अब तक 750.0 मिमी (110.5%) बारिश दर्ज की गई, जहाँ आज 9.1 मिमी पानी बरसा l
​मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक औसत का 129.1 प्रतिशत यानी 789.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें आज दर्ज की गई 49.3 मिमी वर्षा भी शामिल है l बलौदाबाजार जिले में अब तक 829.2 मिमी (120.4%) बारिश हुई, जहाँ आज 15.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गरियाबंद में अब तक 870.3 मिमी (122.4%) बारिश हुई और आज यहाँ भारी 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद जिले में अब तक 927.1 मिमी (137.6%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 74.2 मिमी वर्षा हुई। धमतरी जिले में अब तक 755.9 मिमी (107.3%) बारिश हुई, जिसमें आज की 49.3 मिमी बारिश शामिल है।
​बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।    
बिलासपुर जिले में अब तक 771.0 मिमी (109.2%) वर्षा दर्ज की गई, हालाँकि आज यहाँ महज 2.7 मिमी बारिश हुई। मुंगेली में अब तक 742.9 मिमी (111.7%) बारिश हुई और आज 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रायगढ़ में अब तक 758.0 मिमी (98.4%) वर्षा हुई, जहाँ आज 40.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस पूरे सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 994.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत का 177.8 प्रतिशत है (आज यहाँ 19.2 मिमी वर्षा हुई)।
जांजगीर-चांपा में अब तक 908.5 मिमी (118.6%) बारिश हुई जहाँ आज 22.1 मिमी पानी बरसा। सक्ती में अब तक 765.3 मिमी (112.5%) बारिश हुई और आज 29.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कोरबा जिले में अब तक 796.6 मिमी (100.2%) बारिश दर्ज हुई जहाँ आज 15.6 मिमी बारिश हुई, जबकि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अब तक 686.9 मिमी (98.7%) वर्षा हुई है और आज यहाँ केवल 0.3 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई।
​दुर्ग एवं मैदानी जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9%) बारिश हुई है और आज 22.0 मिमी पानी बरसा। कबीरधाम जिले में अब तक 462.2 मिमी (82.0%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 8.5 मिमी वर्षा हुई। राजनांदगांव में अब तक 619.0 मिमी (98.9%) बारिश हुई और आज 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अब तक 612.5 मिमी (70.8%) बारिश दर्ज हुई और आज 8.8 मिमी बारिश हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अब तक 515.2 मिमी (98.7%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 12.9 मिमी वर्षा हुई। बालोद जिले में अब तक 792.2 मिमी (116.0%) बारिश हुई जहाँ आज 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा जिले में अब तक 440.6 मिमी (81.3%) वर्षा हुई और आज यहाँ 9.0 मिमी पानी बरसा।
​दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर जिले में अब तक 642.0 मिमी (68.5%) बारिश हुई है और आज 6.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।      
कोंडागांव में अब तक 639.7 मिमी (76.4%) बारिश हुई जहाँ आज 3.9 मिमी पानी बरसा। कांकेर जिले में अब तक 627.2 मिमी (65.4%) बारिश हुई जहाँ आज 10.6 मिमी वर्षा हुई। हालाँकि, नारायणपुर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 1062.8 मिमी (117.5%) वर्षा हुई है और आज 3.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई। दंतेवाड़ा जिले में अब तक 858.9 मिमी (88.2%) बारिश हुई और आज 11.6 मिमी बारिश हुई। सुकमा में अब तक 687.4 मिमी (66.6%) वर्षा हुई जहाँ आज 11.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं बीजापुर जिले में अब तक 912.6 मिमी (67.5%) बारिश हुई है और आज 21.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।



Related News
thumb

अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला व सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि...

सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। अम्बिकापुर में प्रस्तावित नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्याया...


thumb

28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी व 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फ...

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर...


thumb

ग्राम देवीनवागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 71 ...

जिले के अंतिम छोर पर बसे डूबान क्षेत्र नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवीनवागांव में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर हुई, जिसमें कलेक्टर ...


thumb

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 17 से 23 अगस्त तक चलेगा ’’ब...

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसग...


thumb

लंबित प्रकरणों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए सख्त निर्दे...

जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर ...


thumb

जिले में सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्...

जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर ...