ग्राम देवीनवागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 71 आवेदन प्राप्त हुए

Posted On:- 2026-08-18




वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने कलेक्टर ने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के अंतिम छोर पर बसे डूबान क्षेत्र नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवीनवागांव में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर हुई, जिसमें कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आम जनता की समस्या सुनीं एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करते हुए उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ उठाने की अपील भी ग्रामीणों से की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जी-रामजी योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही छोटे-छोटे आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य भी कराए जा सकते हैं। स्कूल भवन की मरम्मत, धरसा रोड, नाली निर्माण जैसे काम भी इस योजना के तहत कराए जा सकते हैं, इसके लिए विधिवत प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को प्रेषित किया जावे। इस योजनांतर्गत कांकेर जिले को 200 करोड़ रूपए प्राप्त हो चुके हैं, इसके तहत विभिन्न रोजगारमूलक कार्य कराए जा सकते हैं।

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि वन अधिकार पट्टाधारी किसान एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने के कारण समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे थे, ऐसे सभी वन पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने वन पट्टाधारी सभी किसानों से एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील भी की। कलेक्टर ने बताया कि इस गांव के लोगों ने कुछ दिनों पूर्व स्कूल भवन मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसका निराकरण कर दिया गया है तथा स्कूल भवन मरम्मत की स्वीकृति दी जा चुकी है। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को विधिसंगत ढंग से त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित भी किया।

ग्राम देवीनवागांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के 37, खाद्य विभाग को 07, शिक्षा को 08, महिला एवं बाल विकास विभाग को 02, स्वास्थ्य विभाग को 04, क्रेडा को 02 और जनपद पंचायत को 08 आवेदन सहित विभिन्न विभागों कोे कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ने भी संबोधित किया तथा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोमन कावड़े, तहसीलदार नरहरपुर पुष्पराज पात्रा, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पा कोर्राम, पंच-सरपंच, ग्राम पटेल, गायता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।



Related News
thumb

जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने...

छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।


thumb

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 तक

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युव...


thumb

भटकी हुई 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

ग्राम चैनपुर में भटकते हुए मिली लगभग 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए जिला प्रशासन एवं बाल संरक्षण विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।


thumb

सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, तीन दिवस में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्रों ...


thumb

यह केवल प्रशिक्षण अभ्यास है, नागरिक घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें, म...

जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाईज का अयोजन किया गया था, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो...