सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, तीन दिवस में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-08-18




सूरजपुर (वीएनएस)। शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों में सुधार सहित विभिन्न सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और सेवाओं की पहुंच भी आसान हुई है।

गौरतलब है कि ग्राम महगवां, तहसील सूरजपुर निवासी सुरेश चन्द कुर्रे ने अपनी पुत्री परिधि कुर्रे के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के पश्चात आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मात्र तीन दिवस में आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

सुरेश चन्द कुर्रे ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही तथा निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा हुई।

सेवा सेतु पोर्टल शासन की नागरिक-केंद्रित एवं नागरिक हितैषी पहल के रूप में समय पर सही सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस प्रकार की डिजिटल सेवाएं युवाओं सहित आम नागरिकों को सशक्त बनाने तथा सुशासन की अवधारणा को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।




Related News
thumb

पीवीटीजी परिवारों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक माह तक चलाए विशेष अभि...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।


thumb

जिले में अब तक 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।


thumb

हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी ...

आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों को नई पहचान देने का अवसर भी है। कोरबा जिले की महिला स्व सहाय...


thumb

जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने...

छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।


thumb

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 तक

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युव...