यह केवल प्रशिक्षण अभ्यास है, नागरिक घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें, मॉक ड्रिल का हिस्सा बन जागरूक बने : कलेक्टर

Posted On:- 2026-08-18




सूरजपुर (वीएनएस)। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाईज का अयोजन किया गया था, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। टेबल टॉप एक्सरसाईज में आपातकालिन या संकट से निपटने हेतु विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई, इसके साथ ही उपस्थितजनों को अलग-अलग परिस्थितियों में अपनाया जाने वाले आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएं गये। बैठक मे जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा पर आधारित मॉकड्रिल (मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर में किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। नागरिकों से स्पष्ट कहा गया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है, अतः इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अभ्यास के दौरान नागरिक शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें, अफवाहों से दूर रहें तथा दूसरों को भी सही जानकारी प्रदान करें।

प्रशासन ने जिले वासियों से इस महत्वपूर्ण मॉकड्रिल में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है, क्योंकि आमजन का सहयोग ही इस अभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर रेना जमील ने आमजन से अपील की है कि आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर मे आयोजित होने वाली मॉकड्रिल केवल प्रशिक्षण अभ्यास है, नागरिक घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें, मॉक ड्रिल का हिस्सा बन जागरूक बने और आपदा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करें।




Related News
thumb

पीवीटीजी परिवारों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक माह तक चलाए विशेष अभि...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।


thumb

जिले में अब तक 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।


thumb

हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी ...

आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों को नई पहचान देने का अवसर भी है। कोरबा जिले की महिला स्व सहाय...


thumb

जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने...

छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।


thumb

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 तक

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युव...