अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला व सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

Posted On:- 2026-08-18




अम्बिकापुर (वीएनएस)। सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। अम्बिकापुर में प्रस्तावित नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण के लिए मंगलवार को वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास स्थापना समारोह न्यायालय परिसर अम्बिकापुर में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. न्यायमूर्ति एवं सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू तथा मान. न्यायमूर्ति एवं सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की गरिमामयी वर्चुअल उपस्थिति रही। इस अवसर पर मान. मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि ’’न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी नये न्यायालय भवन को अपने घर की तरह समझे और साथ-सुथरा रखें तथा न्यायालय के मूल उद्देश्य, अर्थात् आम जन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध करावें। उन्होनें कहा कि वे जब पहली बार अम्बिकापुर आये थे, तब ही जिला न्यायालय भवन  देखकर उन्होनें नवीन भवन निर्माण कराने का संकल्प लिया था।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत द्वारा मान. मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिनके विशेष प्रयास एवं रूचि लेने के कारण ही जिला सरगुजा में नवीन जिला न्यायालय भवन के निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ। समारोह के दौरान मान. मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश सिन्हा द्वारा नवीन न्यायालय भवन के शिलालेख का वर्चुअल अनावरण किया गया तथा वर्चुअल शिलान्यास के पश्चात् विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।

समारोह में पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने संपूर्ण कार्यकाल में छत्तीसगढ़ न्यायपालिका की अधोसंरचना में सुधार के विशेष प्रयास किये हैं। नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से सरगुजा के अधिवक्तागण की चिरप्रतीक्षित मांग पूर्ण होगी तथा पक्षकारों को सुविधा होगी, जिसके लिए सरगुजा क्षेत्र की जनता उनकी सदैव आभारी रहेगी।




Related News
thumb

जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...


thumb

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने...

छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।


thumb

सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 तक

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युव...


thumb

भटकी हुई 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

ग्राम चैनपुर में भटकते हुए मिली लगभग 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए जिला प्रशासन एवं बाल संरक्षण विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।


thumb

सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, तीन दिवस में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्रों ...


thumb

यह केवल प्रशिक्षण अभ्यास है, नागरिक घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें, म...

जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाईज का अयोजन किया गया था, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो...