रायपुर (वीएनएस)। जैन समाज में आध्यात्मिक चातुर्मास के साथ ही जैन संवेदना ट्रस्ट का सेवा , मानव कल्याण का चातुर्मास भी जोर शोर से चल रहा है । सेवा के चातुर्मास में श्रवण यन्त्र , बी पी शुगर टेस्टिंग इक्यूपमेंट वितरण , साधर्मिक भक्ति , कन्या विवाह , व्यापार उन्नयन सहित अनेक योजनाओं पर कार्य हो रहा है ।
जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि जरूरतमंद भाई बहनों को बिना किसी औपचारिकता के सीधे सहयोग किया जा रहा है । कोचर व चोपड़ा ने आगे बताया कि ऋषभदेव जैन मंदिर परिसर में आज साधर्मिकों को बी पी शुगर टेस्टिंग इक्यूपमेंट व सर्ववर्ग के लोगों को श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया। कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों की सेवा माता पिता की पूजा के समान है। बुजुर्गों के अलावा बच्चों को भी कम सुनाई देने की समस्या होती है। कोचर व चोपड़ा ने बताया कि कुछ बच्चों को जन्म से सुनाई नही देता है ऐसे बच्चे बोलना भी आरम्भ नही कर पाते । 5 वर्ष से बड़े बच्चों को भी विशेष प्रकार के श्रवण यन्त्र दिए गए हैं जिससे वे पहली बार सुन सके व माँ शब्द का उच्चारण किया यह बड़ा भावुक पल था।
जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है इस सप्ताह भी बुजुर्गों व बच्चों को श्रवण यन्त्र वितरित किये गए है । विगत वर्षों से अब तक 10500 श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया । जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मूक पशु पक्षियों की सेवा , मानव सेवा के अंतर्गत श्रवण यन्त्र , कृत्रिम हाथ , कैलिपर्स , वैशाखी , बी पी नापने की मशीन , शुगर टेस्टिंग मशीन का निःशुल्क वितरण तथा मानव कल्याण में साधर्मिक भाई बहनों के स्वावलंबी जीवन , व्यवसायिक उत्थान व विवाह योजना पर लगातार कार्य किये जाते हैं । जिन बच्चों बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आड़ियोमैट्री जांच करवा कर महेन्द्र कोचर 9301056004 व विजय चोपड़ा 9301739494 की सम्पर्क कर सकते हैं ।
चालू मानसून सत्र में एक जून से 18 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 870.3 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 711.0 म...
छत्तीसगढ़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन अभियान बने खाबो-बने...
गरियाबंद अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें...
कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी अनुविभाग एवं तहसील स्त...
छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनु...