​जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

Posted On:- 2026-08-18




रायपुर(वीएनएस)।देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया।
शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और असीम पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के अभूतपूर्व संघर्षों को याद किया।
राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है
युवाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले ने कहा कि इतिहास के ऐसे त्रासद और कठिन अध्यायों को स्मरण करने का मूल उद्देश्य समाज में विद्वेष फैलाना नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है।
देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प लिया गया
​कार्यक्रम का समापन देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उसके दूरगामी सामाजिक- मानवीय प्रभावों से विस्तार से परिचित कराया गया। इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा एवं डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित थे।



Related News
thumb

मानसून सत्र में जिले में अब तक 870.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

चालू मानसून सत्र में एक जून से 18 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 870.3 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 711.0 म...


thumb

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान शुरू, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ...

छत्तीसगढ़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन अभियान बने खाबो-बने...


thumb

आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन 5...

गरियाबंद अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।


thumb

पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए : कलेक्टर उइके

कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें...


thumb

ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस, स्वामित्व योजना व डिजिटल अभिलेखों के अद्यतीकरण ...

कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी अनुविभाग एवं तहसील स्त...


thumb

प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश,गरियाबंद-महासमुंद में मेहरबान

छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनु...