अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु, रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

Posted On:- 2026-08-19




कृषि मंत्री नेताम, राजस्व मंत्री वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की धरती से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम तक आस्था और श्रद्धा का एक और कारवां बुधवार को रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ शासन की रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। स्टेशन परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामलला के दर्शन की उमंग से श्रद्धालुओं के चेहरे खिले हुए थे और पूरा स्टेशन आस्था के उत्सव में बदल गया।

विशेष ट्रेन को कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरेंद्र मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की। पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, सौमिल रंजन चौबे, रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

50 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं रामलला के दर्शन
रामलला दर्शन योजना मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और जनभावनाओं को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करना इस योजना की व्यापक स्वीकार्यता और जनआस्था से इसके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

रामलला के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी मिलेगा सौभाग्य
इस यात्रा को और अधिक आध्यात्मिक एवं तीर्थमय बनाने के लिए श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के साथ वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। इस प्रकार श्रद्धालु एक ही यात्रा में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और भगवान शिव की पावन नगरी काशी से जुड़ सकेंगे।

पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी ने की व्यापक व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम द्वारा यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विशेष ट्रेन के माध्यम से समूह में यात्रा होने से श्रद्धालुओं को यात्रा संबंधी अनेक सुविधाएं एक ही व्यवस्था के अंतर्गत उपलब्ध हो रही हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन एवं नाश्ता, आवास, स्थानीय आवागमन, तीर्थस्थलों के दर्शन तथा आवश्यक मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और यात्रा मार्गदर्शन के लिए संबंधित कर्मचारी रहते हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी चिंता के धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकें। 

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा यात्रियों के समन्वय और यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है, वहीं आईआरसीटीसी के माध्यम से रेल यात्रा और यात्रियों के ठहरने-भोजन जैसी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी तीर्थयात्रा अधिक सहज और सुविधाजनक बन रही है।

स्टेशन पर दिखी भक्ति और उत्साह की अनूठी तस्वीर
रायपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन के रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई हाथों में रामध्वज लिए दिखाई दिया तो कोई परिवार के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आया। स्टेशन परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को यात्रा की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के भजनों के साथ अयोध्या धाम की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

कई श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी होने जैसा अवसर थी। विशेष ट्रेन में सवार होते समय उनके चेहरे पर खुशी और आंखों में रामलला के दर्शन की प्रतीक्षा साफ दिखाई दे रही थी।

श्रद्धालुओं ने कहा - सपना हो रहा है साकार
विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना हुए श्रद्धालुओं ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलला के दर्शन की उनकी वर्षों पुरानी इच्छा अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या अन्य कारणों से जिन लोगों के लिए अयोध्या की यात्रा कठिन थी, उनके लिए राज्य शासन की यह योजना बड़ी सौगात है।

श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार ने केवल अयोध्या जाने की सुविधा ही नहीं दी, बल्कि यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई है। रामलला के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलना इस यात्रा को और भी विशेष बना रहा है।

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलना हमारे लिए जीवन का यादगार क्षण होगा। ऐसी सुविधा देने के लिए हम छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।



Related News
thumb

डी.डी.ओ. के बैंक खातों में जमा अव्ययित राशि की जानकारी 7 दिनों में ...

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अधीन विभिन्न विभागों के डी.डी.ओ. के बैंक खातों में 31 मार्च की स्थिति में पिछले पांच वर्षों में जमा अव्ययित राशि (Unspent B...


thumb

कुंदनपाल में शुरू हुआ नया आधार सेवा केंद्र, अब गांव में ही मिलेंगी ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सुशासन की सोच के अनुरूप शासन की जरूरी सेवाएं अब गांवों तक आसानी से पहुंच रही हैं।


thumb

तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री ने किया दृश्य संवाद 2...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य ...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जाएं:दयालदा...

खाद्य मंत्री एवं सुरजपूर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई।


thumb

फूलमत बाई को मिला पक्का घर,पीेएम और सीएम के प्रति जताया आभार

कभी जर्जर कच्चे मकान में बारिश के दौरान छत टपकने और दीवार गिरने की चिंता में जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत डकईपारा की 70 वर्षीय श्रीमती फूलमत बाई ...


thumb

वन विभाग की तत्परता से माउस डियर की उपचार के बाद प्राकृतिक आवास में...

वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग की तत्परता ने एक बार फिर संवेदनशीलता और जिम्मेदार प्रबंधन की मिसाल पेश की है। दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट ...