सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल-एआई स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

Posted On:- 2026-08-19




सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने की 5 लाख रुपये की घोषणा

सुकमा (वीएनएस)। आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा में डिजिटल एंड्रॉयड एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  सिस्टम आधारित स्मार्ट कक्षाओं का भव्य शुभारंभ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस पहल से अब वनांचल के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, ऑडियो-वीडियो माध्यम और इंटरैक्टिव शिक्षण के जरिए महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

शुभारंभ समारोह में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए अधोसंरचना विकास के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ना आज की आवश्यकता है और ऐसे प्रयास दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी, नगर पालिका परिषद सुकमा के अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे और पार्षद रंजीत बारठ, रमेश कर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारतीय संस्कृति, संस्कार और आधुनिक तकनीक के समन्वय को विद्यालय की इस पहल का आधार बनाया गया है। शबरी शिक्षण समिति के पदाधिकारियों के अनुसार स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को कठिन विषयों को दृश्य-श्रव्य एवं तकनीकी माध्यमों से सरलता से समझने का अवसर मिलेगा।  AI आधारित शिक्षण व्यवस्था बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और डिजिटल कौशल विकसित करने के साथ उन्हें 21वीं सदी की प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करेगी।

इस अवसर पर शबरी शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनोज देव, उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चांडक, व्यवस्थापक सह सचिव ललित गांधी, प्राचार्य किशोर कुमार यादव सहित प्रबंधकारिणी के सदस्य एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। सुकमा जैसे वनांचल क्षेत्र में शुरू हुई यह पहल न केवल शिक्षा के बदलते स्वरूप की तस्वीर पेश करती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसरों तक पहुंच अब दूरस्थ अंचलों के बच्चों का भी अधिकार है।



Related News
thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...


thumb

जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में टाइप 1 डायबिटीज क्लिनिक की हुई शुरुआत

जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तक...


thumb

जिले में अब तक 449.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 24.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक ...


thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुका...


thumb

जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास 20 को

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अ...