सुकमा के 5 बच्चों का अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयन, कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Posted On:- 2026-08-19




सुकमा (वीएनएस)। जिले के पांच प्रतिभावान बच्चों का वर्ष 2025-26 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। चयनित छात्र शुक्रवार को कलेक्टर अमित कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर : 

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को राज्य के उच्चस्तरीय निजी विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निजी शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल रहा है।

सुकमा के इन पांच विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता : 

योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों में ग्राम बुडदी, तहसील सुकमा की कु. करुणा बघेल, गांधी नगर सुकमा के सिद्धार्थ दास, ग्राम हमीरगढ़ के प्रमोद नाग, गांधी नगर सुकमा के अमन दास तथा ग्राम पाकेला की कु. सुष्मिता यादव शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को संस्कार द गुरुकुल स्कूल बस्तर तथा हम अकादमी जगदलपुर में अध्ययन का अवसर मिलेगा। इन बच्चों की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

शिक्षा का संपूर्ण व्यय श्रम विभाग करेगा वहन : 

चयनित विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित संपूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग, सुकमा द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला श्रम अधिकारी सुनीता जोशी, सहायक श्रम पदाधिकारी सत्यानंद नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कल्याणकारी पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की मजबूत नींव मिल रही है।




Related News
thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...


thumb

जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में टाइप 1 डायबिटीज क्लिनिक की हुई शुरुआत

जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तक...


thumb

जिले में अब तक 449.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 24.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक ...


thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुका...


thumb

जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास 20 को

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अ...