खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति के तहत दो महिला पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय 5 अगस्त 2026 को गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि समिति की अनुशंसा के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को संबंधित पदों पर कम से पूर्व पदोन्नति देने की अनुमति प्रदान की गई है।

प्रधान आरक्षक अंजू सिंह बनीं ASI
आदेश के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक-760 अंजू सिंह, जिला राजनांदगांव को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति देने की अनुमति दी गई है।

वहीं महिला आरक्षक-464 कविता ठाकुर, जिला दुर्ग को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति की अनुमति मिली है।

खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर मिली यह पदोन्नति दोनों महिला पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से विभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।




Related News
thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

शराब ओवररेटिंग और अवैध थोक बिक्री पर एक्शन, 3 आबकारी उपनिरीक्षक निल...

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबका...


thumb

सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR

सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिल...


thumb

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों


thumb

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग...

राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...