शराब ओवररेटिंग और अवैध थोक बिक्री पर एक्शन, 3 आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो अधिकारियों पर शराब बिक्री में नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं, जबकि तीसरे अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में EOW-ACB द्वारा न्यायालय में चालान पेश किए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

ओवररेटिंग के मामले में पी. माधव राव निलंबित
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को शराब दुकानों में ओवररेटिंग के मामले में निलंबित किया गया है। शराब की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक्री की शिकायतों और विभागीय जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

नियमों के विपरीत थोक बिक्री, आशा राम शाक्य पर कार्रवाई
वहीं, धमतरी के आबकारी उपनिरीक्षक आशा राम शाक्य के खिलाफ शराब को निर्धारित नियमों के विपरीत थोक में बेचने के मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभाग ने शराब बिक्री से जुड़े नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।

EOW-ACB के चालान के बाद संतोष नारंग भी निलंबित
इसके अलावा आबकारी उपनिरीक्षक संतोष नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में EOW-ACB द्वारा न्यायालय में चालान पेश किया गया था। चालान पेश होने के बाद आबकारी आयुक्त ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए संतोष नारंग को भी निलंबित कर दिया।

विभाग में मचा हड़कंप
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब दुकानों में नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं को लेकर विभागीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शराब बिक्री में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR

सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिल...


thumb

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों


thumb

खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर


thumb

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग...

राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...