सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR

Posted On:- 2026-08-20




विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश से रोकने और शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा डालने का आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला 19 अगस्त की सुबह का है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिससे विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक स्कूल भवन के बाहर रहना पड़ा। शिकायत में विद्यार्थियों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाध्य करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के कारण विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं तथा उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मामले की सूचना प्रशासन को दी गई।

मामले में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, निर्बाध पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है।



Related News
thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

शराब ओवररेटिंग और अवैध थोक बिक्री पर एक्शन, 3 आबकारी उपनिरीक्षक निल...

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबका...


thumb

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों


thumb

खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर


thumb

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग...

राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...